India Post Vacancy 2026: GDS के 23757 पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहर पूरे देश में कुल 23757 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 27 अगस्त को ही जारी कर दिया गया था।31 अगस्त से ओटीआर शुरूबता दें कि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर से होगी। जिसके लिए आज यानी 31 अगस्त 2026 से ही पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया और फीस जमा करने का काम 2 सितंबर की शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी। अगर फॉर्म भरते वक्त आपसे कोई अनजाने में गलती हो जाती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। विभाग ने सुधार (करेक्शन विंडो) के लिए 23 से 24 सितंबर की तारीख तय की है।किस राज्य में कितनी भर्ती?इस भर्ती अभियान के तहत देश के अलग-अलग पोस्टल सर्किलों में BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जानिए किस राज्य में कितनी भर्ती-महाराष्ट्र: 2297 पदतमिलनाडु: 2118 पदउत्तर प्रदेश: 1691 पदपश्चिम बंगाल: 1619 पदमध्य प्रदेश: 1450 पदझारखंड: 1379 पदकेरल: 1373 पदउत्तर-पूर्वी क्षेत्र: 1354 पदओडिशा: 1353 पदकर्नाटक: 1116 पदबिहार: 1098 पदसबसे ज्यादा महाराष्ट्र में भर्तियांअगर राज्यवार रिक्तियों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ा मौका महाराष्ट्र के युवाओं के लिए है। वहां सबसे ज्यादा 2,297 पदों पर वैकेंसी निकली है, जो खासतौर पर मराठी भाषा जानने वालों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके ठीक पीछे तमिलनाडु का नंबर आता है, जहां 2,118 पद खाली हैं।महत्वपूर्ण तारीखेंनोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 27 अगस्त 2026वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)- 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तकऑनलाइन आवेदन शुरू- 2 सितंबर 2026, शाम 5 बजे सेऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तकआवेदन में सुधार की अवधि- 23 से 24 सितंबर 2026 तककौन कर सकता है आवेदन?आयु सीमा21 सितंबर 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े होना अनिवार्य है।स्थानीय भाषा का ज्ञानजिस राज्य या पोस्टल सर्किल से उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।अन्य जरूरी योग्यताउम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।इसके अलावा साइकिल चलाना आना भी जरूरी है।चयन प्रक्रियाइस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। कंप्यूटर सिस्टम उम्मीदवारों के अंकों की गणना चार दशमलव स्थानों तक करेगा और इसी आधार पर मेरिट तैयार होगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)