Indane, HP और Bharat gas ने जारी किया दाम, आज क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
Indane, HP और Bharat gas ने जारी किया दाम, आज क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरफ एलपीजी सिलेंडर के दाम भी आज पुराने स्तर पर ही बरकरार है। कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आखिरी बार सिलेंडर के दाम 1 अगस्त को कम हुए थे। तब भी कटौती कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही हुई थी। बता दें, 1 अगस्त को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 209 रुपये तक कम हुआ था। उससे पहले 1 जुलाई को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। तब यह सिलेंडर 183 रुपये तक सस्ता हुआ था। यानी दो महीने में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में करीब 400 रुपये का इजाफा हुआ है।एलपीजी की आपूर्ति सामान्य (LPG Crisis)युद्ध की वजह से एक वक्त पर लग रहा था कि देश में एलपीजी का संकट खड़ा हो जाएगा। लेकिन सरकार ने स्थितियों से तेजी के साथ निपटा। जिसकी वजह से एक बार फिर से इंडस्ट्रीज को डिमांड के हिसाब से गैस मिलने लगी है। पहले सरकार ने कटौती की थी। बता दें, युद्ध से पहले भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी कतर से इम्पोर्ट करता था। लेकिन युद्ध की वजह से सप्लाई चेन टूट गई। जिसके बाद सरकार ने अन्य देशों जैसे अमेरिका आदि से एलपीजी खरीदना शुरू किया।कब घटेंगे एलपीजी सिलेंडर के दामफिलहाल घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती के आसार नहीं दिख रहे हैं। वैश्विक स्तर पर स्थिति सामान्य होने के बाद ही कोई कटौती संभव होगी। राहत की बात यह है कि ईरान-अमेरिका में जारी युद्ध अभी रुका हुआ है। सरकार ने घरेलू स्तर पर भी कंपनियों को एलपीजी का प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया था।घरेलू सिलेंडर का रेट (Domestic LPG Price Today)नई दिल्ली - 942 रुपयेकोलकाता - 968 रुपयेमुंबई - 941.50 रुपयेचेन्नई - 957.50 रुपयेगुरुग्राम - 950.50 रुपयेबेंगलुरू - 944.50 रुपयेभुवनेश्वर - 968 रुपयेचंडीगढ़ - 951.50 रुपयेहैदराबाद - 994 रुपयेजयपुर - 945.50 रुपयेलखनऊ - 979.50 रुपयेपटना - 1031.50 रुपयेतिरुअनंतपुरम् - 951 रुपयेकॉमर्शियल सिलेंडर का क्या दाम (Commercial LPG Cylinder Rate)दिल्ली - 2738 रुपयेकोलकाता - 2872.50 रुपयेमुंबई - 2691.50 रुपयेचेन्नई - 2906 रुपयेगुरुग्राम - 2755 रुपयेनोएडा - 2738 रुपयेबेंगलुरू - 2821 रुपयेभुवनेश्वर - 2908 रुपयेचंडीगढ़ - 2760 रुपयेहैदराबाद - 2765.50 रुपयेलखनऊ - 2860.50 रुपयेतिरुअनंतपुरम् - 2774 रुपयेगांव में इस समय एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग का टाइम पीरियड 45 दिन का ही है। वहीं, शहरों में 25 दिन का टाइम पीरियड है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User