CSIR UGC NET Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की csirnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
Joint CSIR UGC NET Answer Key 2026 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की को जारी कर दिया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।<a rel=nofollow href=https://examinationservices.nic.in/ExamSys26Part2/Root/CandidateLogin.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFTqGsyg38PlGNCGSuvSzsiVbovgbG6pVEHea7DNFe38E target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=NTA CSIR UGC NET Answer Key 2026 Direct Link>NTA CSIR UGC NET Answer Key 2026 Direct Linkएनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया था। परीक्षा का आयोजन 1,87,739 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में किया गया था।आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और शुल्कउम्मीदवारों को बता दें कि CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन हो गई है। एनटीए उम्मीदवारों के लिए 116 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:00 बजे तक) ऑब्जेक्शन विंडो को ओपन रखेगा।अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: उम्मीदवार CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक CSIR UGC NET जून परीक्षा आंसर-की 2026 पर क्लिक करना होगा।3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।7. अब आप CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)