BPSC TRE-4 Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती आवेदन स्थगित, आएगा नया विज्ञापन; नई रिक्तियों के साथ फिर जारी होगा शेड्यूल
BPSC TRE-4 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत होने वाले आवेदन की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से सोमवार को जारी जरूरी सूचना में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण 1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को आज से आवेदन शुरू होने का इंतजार था, उन्हें फिलहाल और इंतजार करना होगा। आयोग ने साफ किया है कि संबंधित विज्ञापन के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से नई रिक्तियां और भर्ती प्रक्रिया में जरूरी बदलाव किए जाने के बाद TRE-4 का नया विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।32,388 पदों पर होना था आवेदनदरअसल, BPSC ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले थे। लेकिन अब आयोग ने इस प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण 1 सितंबर से प्रस्तावित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित की जाती है।शिक्षा विभाग से संशोधन का इंतजारTRE-4 की आवेदन प्रक्रिया रुकने की एक बड़ी वजह शिक्षा विभाग की तरफ से होने वाले बदलाव बताए जा रहे हैं। फिलहाल संशोधन से संबंधित पत्र आयोग के पास नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही नई रिक्तियों की संख्या भी अभी स्पष्ट रूप से आयोग तक नहीं पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि भर्ती में कुछ भाषा विषयों की रिक्तियों को भी शामिल किया जाना है। शिक्षा विभाग की ओर से नई रिक्तियां और अन्य जरूरी बदलाव भेजे जाने के बाद आयोग आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। नया विज्ञापन जारी करेगा आयोगमौजूदा स्थिति को देखते हुए TRE-4 के लिए अभ्यर्थियों को पुराने शेड्यूल के आधार पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक संबंधित विज्ञापन से जुड़ी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यानी अब TRE-4 का पूरा शेड्यूल शिक्षा विभाग से संशोधित जानकारी मिलने के बाद ही आगे बढ़ेगा। नई रिक्तियों और बदलावों को शामिल करने के बाद आयोग की ओर से नया विज्ञापन/संशोधित प्रक्रिया जारी की जा सकती है। यानी TRE-4 के लिए आवेदन की राह देख रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल आवेदन शुरू होने का इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग से संशोधित रिक्तियां और जरूरी बदलाव मिलने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया का अगला रास्ता साफ होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)