Bihar PGEAC 2026: बिहार के कॉलेजों मेंं M.Tech एडमिशन का शेड्यूल जारी, 10 जुलाई से भरें फॉर्म

बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है, उम्मीदवार 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Jul 09, 2026 - 09:46
0 2
Bihar PGEAC 2026: बिहार के कॉलेजों मेंं M.Tech एडमिशन का शेड्यूल जारी, 10 जुलाई से भरें फॉर्म

बिहार में उच्च शिक्षा, खासकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर है। अगर आप भी एम.टेक करके अपने करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो समझिए कि आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। सूबे के बेहतरीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की खिड़की बस खुलने ही वाली है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग यानी पीजीईएसी (PGEAC)-2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के टॉप सरकारी संस्थानों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। बिहार के सरकारी शिक्षा संस्थानों का दावा है कि उच्च शिक्षा के लिए अब बिहार के छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत नहीं है।

इस पूरी प्रक्रिया में टाइमिंग का ध्यान रखना सबसे ज्यादा ज़रूरी है क्योंकि पर्षद ने साफ कर दिया है कि इस बार शेड्यूल काफी टाइट है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई से लेकर 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन शुल्क यानी फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 18 जुलाई ही तय की गई है। अगर फॉर्म भरते समय कोई चूक या गलती हो जाती है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पर्षद उम्मीदवारों को 19 जुलाई तक अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार यानी करेक्शन करने का मौका देगा। इसके ठीक बाद, 24 जुलाई को रैंक कार्ड और काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, काउंसलिंग की सटीक तारीखें बाद में अलग से घोषित की जाएंगी।

अब बात करते हैं उस नियम की जिसे जानना हर कैंडिडेट के लिए बेहद जरूरी है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर बीसीईसीईबी ने कुछ खास गाइडलाइंस बनाई हैं। काउंसलिंग के शुरुआती दो चरण पूरी तरह से उन कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व होंगे जिनके पास एक वैलिड गेट (GATE) स्कोर है। यानी, जिन छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर गेट परीक्षा पास की है, उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

लेकिन उन छात्रों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है जो गेट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जिनका स्कोर कम रह गया था। पर्षद ने उनके लिए भी एक रास्ता खुला रखा है। अगर पहले दो राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कॉलेजों में सीटें खाली बचती हैं, तो बची हुई सीटों को भरने के लिए बीटेक या बीई के मार्क्स को आधार बनाया जाएगा। इसके लिए बाद में एक अलग से नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी जाएगी। मगर एक बात बिल्कुल गांठ बांध लें कि एम.टेक नामांकन के लिए आवेदन का अवसर केवल एक ही बार मिलेगा। इसी आवेदन के आधार पर सभी काउंसलिंग राउंड में सीटों का बंटवारा होगा, इसलिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन मिस न करें।

बिहार के कौन-कौन से कॉलेजों में पढ़ने का आपका सपना पूरा हो सकता है, आइए उस पर एक नजर डाल लेते हैं। इस काउंसलिंग के जरिए राज्य के कई प्रतिष्ठित सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष एम.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

श्री फणीश्वर नाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज, अररिया

बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर, पटना

इन संस्थानों में आधुनिक लैब और बेहतर फैकल्टी की बदौलत पढ़ाई का माहौल काफी बदला है, जो छात्रों के भविष्य को संवारने में मददगार साबित होगा।

एमटेक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का तरीका पूरी तरह डिजिटल और आसान है। अभ्यर्थियों को कहीं भी भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर उपलब्ध 'PGEAC-2026' के ऑनलाइन पोर्टल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी बुनियादी जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। दस्तावेज अपलोड करते समय खास सावधानी बरतें। आपकी मार्कशीट और गेट स्कोरकार्ड की स्कैन कॉपी बिल्कुल साफ होनी चाहिए। चूंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड अचानक बढ़ जाता है और सर्वर धीमा होने की शिकायतें आती हैं, इसलिए समझदारी इसी में है कि आप आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना शुरुआती दिनों में ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं। परिचय एवं अनुभव हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं। लेखन की सोच और मकसद हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है। शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है। रुचियां और निजी झुकाव काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं। विशेषज्ञताएं - शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन - नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस - UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर - अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन - राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User