₹4.99 लाख की इस कार ने कंपनी को फिर संभाला, एक बार फिर बनी नंबर-1; 360° कैमरा से लैस
पिछले महीने कंपनी की सेल में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, अभी भी कंपनी को अपनी बड़ी सेल का इंतजार है। उसके लिए पिछले महीने एक बार फिर हर बार की तरह C3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, बेसाल्ट कूप SUV ने सरप्राइज करते हुए इस साल की अपनी सबसे शानदार सेल्स दर्ज कर डाली।
सिट्रोन इंडिया की जून और साल 2026 के पहले 6 महीने की सेल्स का डेटा सामने आ गया है। पिछले महीने कंपनी की सेल में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, अभी भी कंपनी को अपनी बड़ी सेल का इंतजार है। उसके लिए पिछले महीने एक बार फिर हर बार की तरह C3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, बेसाल्ट कूप SUV ने सरप्राइज करते हुए इस साल की अपनी सबसे शानदार सेल्स दर्ज कर डाली। जबकि, उसकी C5 एयरक्रॉस का इस साल एक बार फिर खाता नहीं खुला।
सिट्रोन इंडिया की 2026 की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो C3 की जनवरी में 831 यूनिट, फरवरी में 753 यूनिट, मार्च में 531 यूनिट, अप्रैल में 392 यूनिट, मई में 110 यूनिट और जून में 248 यूनिट बिकीं। बेसाल्ट कूप की जनवरी में 70 यूनिट, फरवरी में 73 यूनिट, मार्च में 62 यूनिट, अप्रैल में 43 यूनिट, मई में 95 यूनिट और जून में 214 यूनिट बिकीं। eC3 की जनवरी में 24 यूनिट, फरवरी में 23 यूनिट, मार्च में 13 यूनिट, अप्रैल में 32 यूनिट, मई में 60 यूनिट और जून में 99 यूनिट बिकीं।
एयरक्रॉस की जनवरी में 131 यूनिट, फरवरी में 99 यूनिट, मार्च में 77 यूनिट, अप्रैल में 58 यूनिट, मई में 66 यूनिट और जून में 49 यूनिट बिकीं। C5 एयरक्रॉस की जनवरी में 2 यूनिट, फरवरी में 2 यूनिट, मार्च में 0 यूनिट, अप्रैल में 0 यूनिट, मई में 2 यूनिट और जून में 0 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी ने जनवरी में कुल 1,058 यूनिट, फरवरी में 950 यूनिट, मार्च में 683 यूनिट, अप्रैल में 525 यूनिट, मई में 333 यूनिट और जून में 610 यूनिट बिकीं।
सिट्रोन C3X के टॉप फीचर्सC3X में स्टैंडर्ड C3 के मुकाबले 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री एंड पुश स्टार्ट, की-लेस एंट्री और स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल + स्पीड लिमिटर, 6 एयरबैग, HALO 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और LED फॉग लैम्प्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्राएड ऑटो और ट्रॉपिकलाइज्ड ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस और रियर USB टाइप-C चार्जिंग सिस्टम मिलता है। भारत में इसका मुकाबला, निसान मैग्नाइट, टाटा पंच, हुंडई एक्सटर के साथ मारुति वैगनआर और मारुति स्विफ्ट से भी होता है।
C3X SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। वहीं, दूसरा 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। ऐसे में ऑटोकार इंडिया ने इस SUV के रेंज टॉपिंग टर्बो ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। बता दें कि कंपनी इसे लेकर 18.30Kmpl के ARAI माइलेज का दावा करती है।
C3X का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp का पावर और 205Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ा गया है। ऐसे में रियल माइलेज टेस्ट के दौरान इसने शहर में 8.46Kmpl और हाईवे पर 13.38Kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इसका औसत माइलेज 10.92Kmpl रहा। इसका थ्रॉटल कैलिब्रेशन काफी एग्रेसिव है, जिससे कार तेज और रिस्पॉन्सिव लगती है। कार को स्पीड से दौड़ाने या ओवरटेक करने वालों को ये पसंद आएगा। हालांकि, यही खासियत इसकी रियल वर्ल्ड में कम माइलेज में भी योगदान देती है।
इस रियल वर्ल्ड माइलेज टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि टर्बो-ऑटोमैटिक वैरिएंट में इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम लगा है और क्लाइमेट कंट्रोल 35-40 डिग्री सेल्सियस के माहौल में केबिन का टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह सिस्टम आइडलिंग के दौरान इंजन को शायद ही कभी बंद करता है। साथ ही, कार की स्पीड भी माइलेज में अहम रोल निभाती है। इसका टर्बो वैरिएंट सिर्फ 10 सेकेंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ लेता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 4.99 लाख रुपए से 9.60 लाख रुपए के बीच हैं।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)