3 दिन में कमाए 58.1 करोड़! साउथ की इस फिल्म के आगे पस्त हुईं 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947'
Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 3: 14 अगस्त को बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका दिया। एक तरफ सनी देओल की 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई। वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'। इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा युद्ध जारी है। लेकिन इनके शोर के बीच साउथ साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धावा बोल दिया। सूर्या की फिल्म रिलीज के साथ ही इमरान और सनी देओल की फिल्मों को तगड़ा टक्कर दे रही है। ऐसे में अब 'विश्वनाथ एंड सन्स' के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। तो चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस की रेस में विश्वनाथ एंड सन्स ने किसको पछाड़ा?तीसरे दिन क्या रहा 'विश्वनाथ एंड सन्स' का कलेक्शनसाउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर 'विश्वनाथ एंड सन्स' 14 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म में ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई की है। 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले दिन 15.35 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन 22.25 करोड़ रुपये। ऐसे में अब इसके संडे के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे दिन 20.55 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ऐसे में 'विश्वनाथ एंड सन्स' का अबतक का कलेक्शन भारत में 58.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। डे वाइज देखें 'विश्वनाथ एंड सन्स' का कलेक्शन किस भाषा में की ज्यादा कमाईसूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' दो भाषाओं तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तमिल भाषा में 34.45 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 23.70 करोड़ रुपये कमाए।'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' किससे आगे निकले सूर्यासनी देओल की 'बंटवारा 1947' तीन दिनों में कुल 26.50 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। वहीं, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। ऐसे में सूर्या ने सनी देओल को तगड़ी टक्कर दी है।'विश्वनाथ एंड सन्स' के बारे में'विश्वनाथ एंड सन्स' को वेंकी अटुलरी ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ यानी सूर्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सूर्या मूवी में के कॉम्पिटिटिव पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे है, जिसने पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब संजय के इकलौते बच्चे, अभय को एक गंभीर बीमारी हो जाती है। इसके कारण संजय को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही उन्हें बच्चे की सरोगेट मदर, मैडी से भी दोबारा मिलना पड़ता है। मूवी में सूर्या और ममिता बैजू के साथ, राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, भवानी श्री, काली वेंकट और अनारकली मारीकर मुख्य भूमिका में शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)