सरसों का तेल 220 रुपये के पार, मूंगफली और पाम ऑयल की कीमतों में भी लगी आग
Edible Oil Prices: इस समय खाद्य तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। सरसों के तेल से लेकर और पाम ऑयल, मूंगफली के तेल की कीमतों में पिछली साल की तुलना में अधिक तेजी देखने को मिल रही है। इस मौसम में खाने-पाने के सामने के दाम अमूमन बढ़ जाते हैं। सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है। बारिश की वजह सप्लाई पर असर पड़ा है। जिसका असर कीमतों में दिख रहा है।220 रुपये के पार पहुंचा सरसों का तेलउत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, जौनपुर सहित अन्य आस-पास के जिलों में सरसों का दाम प्रति क्विंटल 7000 रुपये से 7500 रुपये तक बिक रहा है। किसानों का उम्मीद है कि दाम 8000 रुपये तक भी जाएगा। वहीं, सरसों के तेल के फुटकर विक्रेता इस समय 220 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं। महज एक महीने के अंदर ही कीमतों में यह तेजी देखने को मिली है।<a rel=nofollow href=https://fcainfoweb.nic.in/Reports/DB/DailySummary_H.aspx target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=केंद्र सरकार के कंज्यूमर डिपार्टमेंट>केंद्र सरकार के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए रेट के अनुसार देशभर में औसतन आज सरसों का तेल 197.25 रुपये में बिक रहा है। एक महीना पहले यह 194.15 रुपये में बिक रहा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल यानी 15 अगस्त 2025 को सरसों के तेल का दाम 188.20 रुपये था। यानी कीमतों में उछाल साफ देखने को मिल रही है।देश के प्रमुख शहरों में क्या है सरसों का रेटदिल्ली में 209 रुपये प्रति किलोग्राममुंबई में 231 रुपये प्रति किलोग्रामचेन्नई में 247 रुपये प्रति किलोग्राममूंगफली, पाम ऑयल की कीमतों में भी लगी आगसिर्फ सरसों ही नहीं, पाम ऑयल के दाम भी पिछले साल की तुलना में इस बार काफी बढ़ गया है। 15 अगस्त को पाम ऑयल का रेट 149.57 रुपये है। एक साल पहले दाम 130.24 रुपये था। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। करीब 14% दाम बढ़ा है।सूरजमुखी के तेल का दाम पिछले साल की तुलना में इस बार 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल 15 अगस्त को दाम 159 रुपये था। आज यह 191.16 रुपये के स्तर पर है। मूंगफली की बात करें तो यहां भी कीमतों में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है। इसका लेटेस्ट रेट 205.39 रुपये है। पिछले साल आज के दिन ही 185.62 रुपये दाम था। कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।दिल्ली में सब्जियों का क्या है रेटआलू का दााम - 23 रुपये प्रति किलोग्रामप्याज का दाम - 45 रुपये प्रति किलोग्रामटमाटर का रेट - 45 रुपये प्रति किलोग्राम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)