शर्मिला टैगोर ने अपने तीनों बच्चों को सिखाया इस्लाम, घर में नहीं था मंदिर, बेटी सबा बोलीं-मैं अल्लाह का नाम लूंगी

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
शर्मिला टैगोर ने अपने तीनों बच्चों को सिखाया इस्लाम, घर में नहीं था मंदिर, बेटी सबा बोलीं-मैं अल्लाह का नाम लूंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से अपना धर्म बदल कर शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम भी अपनाया और अपने तीनों बच्चों को भी इस्लाम के बारे में बताया। ये बातें एक्ट्रेस की बेटी सबा अली खान ने हाल में बताई हैं। सबा ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें इस्लाम से परिचित करवाया लेकिन किसी पर भी धर्म जी स्वीकार करने का दबाव नहीं था। उन्हें हिंदुत्व से दूर रखा गया।शर्मिला टैगोर ने तीनों बच्चों को दी इस्लाम की शिक्षाबिग बॉलीवुड बफ के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सबा ने कहा कि वो इस्लाम को मानती हैं। जब वो बड़ी हो रही थीं तो उनके घर पर कोई हिंदू धर्म का पालन नहीं होता था। उनकी मां शर्मिला टैगोर ने अपने तीनों बच्चों सैफ अली खान, सोहा अली खान और खुद सबा को इस्लाम की शिक्षा दी। सबा कहती हैं, 'अगर मैं भगवान के बारे में सोचूं तो अल्लाह का नाम लूंगी। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों की इज्जत नहीं करती। जब अम्मी और अब्बू की शादी हुई तो मेरी मां (शर्मिला टैगोर) ने इस्लाम अपना लिया था। और हमें भी इस्लाम के बारे में सिखाया। शायद इसलिए कि हमें किसी प्रकार की उलझन में ना पड़े और हमारी बुनियाद मजबूत रहे। हमारे घर में कोई मंदिर नहीं था और न ही हम हिंदू धर्म का पालन करते थे।'सबा ने कहा कि घर में मनाई जाती है होली-दिवालीसबा ने कहा कि आस्था बहुत निजी चीज है। इसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता। मेरी मां ने मुझे इस्लाम के बारे में सिखाया आर रमजान ऐसी दूसरी चीजों के बारे में जानकारी दी। और फिर ये हमारी पसंद थी कि हम किसे अपनाना चाहते हैं। मैं अपनी आस्था के साथ बहुत गहराई से जुड़ी हुई थी। मेरे भाई-बहन ने अगल धर्मों में शादी की। हम दीवाली, क्रिसमस, होली मनाते हुए बड़े हुए हैं।'शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की शादीबता दें, शर्मिला टैगोर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल रही हैं। वो खुद एक बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। छोटी फिल्मों में वो फिल्मों में आ चुकी थीं। 60 के दशक में आई उनकी फिल्मों ने कमाल किया था। शर्मिला ने करियर के पीक पर उस समय के क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की। ये शादी 1969 में हुई। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और अपने तीनों बच्चों को इसी धर्म की शिक्षा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User