यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला; भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री फुंकी

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला; भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री फुंकी

यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है। वहीं, रूस ने भी जवाबी हमला किया था, जिसमें भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल से जुड़ी एक फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है। खबर है कि हमले के बाद फैक्ट्री का काम रोक दिया गया है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक करीब 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। दोनों देशों के बीच इस युद्ध को चलते हुए चार साल का समय हो चुका है।रूस के जवाबी हमलों में यूक्रेन में पांच लोग मरेयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में क्रिवी रिह शहर में दो लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। सूमी शहर में एक और दक्षिणी जापोरिज्जिया एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। जेलेंस्की ने कहा कि रूस जहां तक बैलिस्टिक मिसाइलें भेज सकता है, वहां बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक करीब 600 ड्रोन राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। भारतीय की फैक्ट्री पर गिरी मिसाइलArcelorMittal Kryvyi Rih भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलर मित्तल ग्रुप का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के मिसाइल हमले में एक साइट को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, कंपनी ने आंशिक रूप से काम पर रोक लगा दी है। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि नुकसान कितना हुआ था। पोडॉल्स्क शहर में यूक्रेनी हमले के कारण ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में आग लग गई। दक्षिण-पश्चिमी रूस के रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों को भी ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार, 150 से अधिक ड्रोन से किए गए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। कई मकान और एक रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए तथा जंगल में आग लग गई। आग लगने से चारों ओर स्थिति भयावह हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User