मैं वर्जन हूं...शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की मिमिक्री कर कही ये बात, फैंस ने लगाई क्लास
लॉक अप 2 शो काफी चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने और एक-दूसरे को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं जिनको सुनकर दर्शक भी हैरान हो रहे हैं। अब शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर दर्शक भी गुस्से में हैं। वे दोनों की खूब क्लास लगा रहे हैं।हर्षद की मिमिक्री की पहलेदरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा शिल्पा से शिवांगी की मिमिक्री करने को बोलती हैं क्योंकि पहले से वहां हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री कर रहे थे। श्रेया ने हर्षद की मिमिक्री करते हुए कहा अरे यार, मेरा कोई ऐसा बड़ा सीक्रेट है भी नहीं, कितनी जोर से एक्टिंग करूं मैं।शिल्पा ने फिर शिवांगी को लेकर किया गंदा कमेंटशिल्पा फिर शिवांगी की मिमिक्री करती हैं और इमैजिन करती हैं कि वह हर्षद को क्या बोलतीं। वह कहती हैं मैं तो बहुत मासूम हूं। मुझे तो कुछ भी नहीं पता। मैं वर्जन हूं। मैं तो शादी के बाद भी नहीं करूंगी।शिल्पा पर भड़के लोगशिल्पा की इस बात को सुनकर फैंस काफी निराश हुए हैं। एक ने लिखा, किसी की वर्जिनिटी को लेकर कमेंट करना जबकि उसने कभी आपके लिए पर्सनल कमेंट नहीं किया हो फिर भी। ये कितना गंदा है। एक ने लिखा कि श्रेया कालरा किसी के करेक्टर को लेकर कुछ भी कमेंट कर देती हैं, लेकिन कोई उन्हें कुछ बोले तो वह फिर विक्टिम बनने लगती हैं। एक ने लिखा कि गेम में किसी के करेक्टर को लेकर गलत बोलना सही नहीं है वो भी जब आपको पता है कि आपको कई लोग देख रहे हैं।डबल एविक्शन होगाबता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में जजमेंट डे था जिसमें आकांक्षा चौधरी को पनिशमेंट सेल भेजा गया और बाकी कंटेस्टेंट्स को बड़े रिस्क से जूझना होगा। अपकमिंग एपिसोड में स्पेशल मिड वीक जजमेंट डे होगा वो भी डबल एविक्शन के साथ।माधुरी जैन हो सकती हैं बाहररिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी जैन शो से बाहर हो सकती हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी जो रिस्क में हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बाहर नहीं होंगी। हो सकता है वह सीक्रेट रूम में भी शिफ्ट हो सकती हैं। खैर होगा क्या आगे यह तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।बता दें कि हाल ही में शो से सुनीता आहूजा और रियाज अली बाहर हुए हैं। अब शो में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, सूफी मोतिवाला, श्रेया कालरा, श्रेष्ट अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, पमेला, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, माधुरी जैन ग्रोवर, शिल्पा शिंदे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)