'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है', भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा

Aug 16, 2026 - 08:24
0 1
'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है', भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया पाकिस्तानी का किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कई एथलीट्स से ​​बातचीत की और भारत की खेल यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उनके योगदान की तारीफ की। एथलीट्स से मुलाकात का वीडियो सोमवार को सामने आया। भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने पीएम मोदी को पाकिस्तानी खिलाड़ी का एक किस्सा सुनाया। किस्सा सुनने के बाद प्रधानमंत्री हंसने लगे। वहां मौजूद अन्य एथलीट भी मुस्कुराने लगे। बेरवाल ने हाल ही में ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। भारत ने ग्लास्गो में कुल 39 मेडल जीते, जिसमें गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।‘मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है’बेरवाल ने कहा, ''पाकिस्तान की बात चल रही तो मुझे एक किस्सा याद आ गया सर। 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे। मेरी पहली फाइट पाकिस्तानी बॉक्सर से थी। वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे तो अधिकारियों के फोन आए और बोला कि पाकिस्तान से नहीं हारना है। मैंने पहला राउंड 4-1 से जीता। दूसरा राउंड 3-2 से जीता लेकिन दोनों का सिर आपस में लग गया था। दोनों के कट लगा। हालांकि, मैं फाइट जीत गिया। फिर दोनों अस्पताल में टांके लगवाने गए। आप 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हमारे साथ जो आर्मी का कोच गया था, उसका नाम नरेंद्र राणा था। पाकिस्तानी बॉक्सर ने थोड़ी देर सोचकर बोला कि भाईजान एक बात बोलूं। मैंने कहा कि हां बोलो। उसने कहा कि भाईजान आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।''भारत ने बॉक्सिंग में सर्वाधिक मेडल जीतेकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल दिलाने वाला खेल रहा, जिसमें 10 मेडल आए। इसमें सात गोल्ड थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा बॉक्सिंग प्रदर्शन था। भारतीय महिला बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच गोल्ड मेडल जीते। जूडो में भी ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीते, जिससे भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में जूडो में दो गोल्ड मिले। भारत ने इस खेल में कुल चार मेडल हासिल किए। वेटलिफ्टिंग में भी काफी सफलता नसीब हुई। भारतीय लिफ्टर्स ने आठ मेडल जीते। मीराबाई चानू ने अपने शानदार करियर में एक और गोल्ड जोड़ा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User