क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार शादी कर ही ली। दो बच्चों की मां से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शादी की है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि यह दोनों बच्चे उन्हीं के हैं। रोनाल्डो के मैनेजमेंट के अनुसार मंगलवार 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्केस में एक सिविल और प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस खबर की जानकारी दी है।41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, जुवेंटस और सऊदी अरब के मौजूदा क्लब अल-नासर के लिए ट्रॉफी जीती हैं। पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता 2016 से रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ समय पहले दोनों ने सगाई की थी, जिसकी जानकारी उनकी जीएफ रोड्रिगेज ने दी थी। रिलेशनशिप में 10 साल रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।रोनाल्डो ने भी पोस्ट की शेयरखुद रोनाल्डो ने भी अपनी और जोर्जिया की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज का हाथ नजर आ रहा है। दोनों ने रिंग पहनी हुई है और पोस्ट के कैप्शन में रोनाल्डो ने लिखा है C दिलवाला इमोजी G लिखा है। आप भी पोस्ट को देख सकते हैं, जिस पर भर भरकर उन्हें लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। सीआर7 के फैंस अपने चहेते को शादी की बधाई भी दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, जॉर्जिना रोड्रिगेज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 बच्चे हैं। अलाना मार्टिना, जिनका जन्म 12 नवंबर 2017 को हुआ था, जबकि दूसरी बेटी हैं, बेला एस्मेराल्डा। उनका जन्म 18 अप्रैल 2022 को हुआ था। अप्रैल 2022 में जॉर्जिना ने जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को जन्म दिया था, लेकिन दुखद रूप से उनके बेटे (एंजेल) का जन्म के दौरान निधन हो गया था। इसके अलावा रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चे भी हैं। इनमें क्रिस्टियानो जूनियर और दो जुड़वां बच्चे इवा व मातेओ शामिल हैं। इनकी देखभाल और परवरिश भी जॉर्जिना ही करती हैं। जुड़वां बच्चे सरोगेसी से पैदा हुए, जबकि रोनाल्डो जूनियर की मां का नाम गुप्त रखा गया है।रोनाल्डो का वर्ल्ड कप में टूट गया था दिलपुर्तगाल के लिए आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप खेलने उतरे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का दिल टूट गया था। उनकी टीम खिताब के करीब भी नहीं पहुंच पाई थी। रोनाल्डो का प्रदर्शन भी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेले गए टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा था। आखिरी मैच में जब उनकी टीम को हार मिली थी तो उनकी आंखों में आंसू थे। बाद में उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कर दी थी कि यह उनका आखिरी फुटबॉल विश्व कप था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User