बंगाल में बड़ा हादसा, होटल में सो रहे 6 लोग जिंदा जले; सुबह 4 बजे मचा कोहराम

Aug 17, 2026 - 02:32
0 0
बंगाल में बड़ा हादसा, होटल में सो रहे 6 लोग जिंदा जले; सुबह 4 बजे मचा कोहराम

Bengal Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा अग्निकांड हो गया है। खबर है कि होटल में लगी इस आग में जलकर कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आग की शुरुआत रिसेप्शन से हुई थी और चार मंजिला होटल में फैल गई। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है।बंगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह होटल तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास है। यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब श्रावण महीना चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ आते हैं। होटल के मालिक का दावा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि, अब तक आग की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। आंखों देखीएबीपी बंगाली से बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया है कि अचानक धुआं फैल गया था और इसके बाद लोगों ने भागना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, काला धुआं होने के चलते पुलिस या फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर अंदर प्रवेश नहींक र सकी थीं। खबर है कि रिसेप्शन में इंटीरियर फाइबर का कराया गया था, जिसके चलते आग और तेजी से फैली। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब पांच बजे तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर अतिथि सो रहे थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User