पूरे ₹14,500 सस्ता मिल रहा Samsung का मजबूत डिस्प्ले, DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाला फोन, 7 साल रहेगा नया

Jul 15, 2026 - 05:37
0 1
पूरे ₹14,500 सस्ता मिल रहा Samsung का मजबूत डिस्प्ले, DSLR जैसे कैमरे, पावरफुल AI फीचर्स वाला फोन, 7 साल रहेगा नया

Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE पर 14000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर ग्राहक इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन में Galaxy AI फीचर्स, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। आइए जानते हैं कि Amazon पर यह फोन कितनी कीमत में मिल रहा है, ऑफर्स क्या हैं और इसके फीचर्स कितने दमदार हैं। Samsung Galaxy S25 FE को भारत में 59,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह फोन Amazon पर 45,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले ग्राहकों को सीधे 14,500 रुपए की छूट मिल रही है। ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25 FE पर Amazon कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दे रहा है। अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1,364 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। वहीं इसी कार्ड पर No Cost EMI पर भी उपलब्ध है, जिसमें 1,186 रुपए तक की EMI ब्याज बचत का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है, जिससे यह स्क्रैच और हल्के झटकों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। फोन में 4,700mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग। फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं।

Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Circle to Search, Live Translate, Interpreter, Note Assist, Writing Assist, Photo Assist, Object Eraser और Audio Eraser जैसे कई AI फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। Galaxy S25 FE को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User