पिता से झगड़ा करके दोस्तों के पास गई नाबालिग लड़की; दरिंदों ने किया रेप, वीडियो भी वायरल

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
पिता से झगड़ा करके दोस्तों के पास गई नाबालिग लड़की; दरिंदों ने किया रेप, वीडियो भी वायरल

मुंबई में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 और 21 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की की ड्रिंक में नशीला पदार्थ और गांजा मिला दिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लेकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना दिसंबर की बताई जा रही है। उस समय किशोरी का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह मानसिक रूप से परेशान थी और उसने अपने दोस्तों से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे साइकिल ट्रैक के पास बुलाया। वहां उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नशीला पदार्थ और गांजा मिला हुआ था। ड्रिंक पीने के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस का कहना है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद देने लगे धमकीरिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दौरान मौजूद नाबालिग आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में आरोपियों ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। डर की वजह से किशोरी ने उस समय अपने परिवार को घटना के बारे में नहीं बताया। हाल ही में दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जब लड़की के परिवार की नजर वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने उससे इस बारे में पूछताछ की। इसके बाद किशोरी ने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।वीडिया वायरल होने पर मच गया हंगामापरिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों एडल्ट आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User