चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, चुनावी राज्यों में होगा फायदा?

Aug 17, 2026 - 02:32
0 1
चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, चुनावी राज्यों में होगा फायदा?

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, शिक्षा, रोजगार और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (ई-20) को लेकर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार किए जाने की संभावना है।प्रस्ताव पारित कर सकती है कांग्रेस कार्यसमितिकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इन मुद्दों सहित अन्य विषयों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए प्रस्ताव भी पारित कर सकती है। इसमें पार्टी छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपने रुख को दोहरा सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह बेहद अहम मुद्दे हैं और हम इन्हें उठाते रहेंगे।चुनावी राज्यों पर नजरबुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनावी राज्यों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है, क्योंकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। पार्टी का उत्तराखंड में भाजपा से सीधा मुकाबला है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। ऐसे में चुनाव रणनीति पर चर्चा हो सकती है।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के साथ है। संसद के मानसून सत्र में गठबंधन के घटकदलों के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाए रखने में सफल रही। ऐसे में पार्टी इस लड़ाई को पूरी ताकत और एकजुटता के साथ लड़ती रहेगी। वहीं, पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण भी बड़ा मुद्दा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ई-20 को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर चुके हैं। ऐसे में पेपर लीक, बेरोजगारी, किसानों की समस्या और महंगाई के साथ पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण ने भी आम आदमी को प्रभावित किया है। ऐसे में पार्टी ई-20 के खिलाफ मुहिम को अंतिम रूप दे सकती है।गोवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे खरगेकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को गोवा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडणकर ने बताया कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। खरगे दक्षिण गोवा के वेरना गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह पहली बार है जब खरगे गोवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक जमाल मोहम्मद यूनूस ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उत्तराखंड में कथित भेदभाव की कड़ी निंदा करते हुए रविवार को निंदा प्रस्ताव रखा।'दिमागी नक्सली' पर जुबानी जंगस्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री विपक्षी नेताओं की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि सिर्फ उन लोगों की बात कर रहे थे जो माओवादियों और अलगाववादियों का समर्थन करते हैं। रिजिजू ने एक्स पोस्ट में कहा, सिर्फ ये लोग दिमागी नक्सली हैं: 1. जो माओवादियों का समर्थन करते हैं औरसंविधान को नहीं मानते। 2. जो अलगाववादियों के साथ खड़े हैं और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं। 4. जो पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने के लिए चिकन नेक को काटना चाहते हैं।कांग्रेस नेता ने तंज कसाकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने एक्स पोस्ट के जरिए उन पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, भाई किरेन रिजिजू पहले अपनी गिनती ठीक कर लो, फिर हम जवाब देंगे। 1 और 2 के बाद 3 आता है, 4 नहीं। खेड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, एंटायर पॉलिटिकल साइंस का कमाल।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User