क्लीनिक से रोते हुए निकले आजाद, आमिर खान और एक्स वाइफ किरण के चेहरे पर दिखी उदासी, वीडियो देख फैंस की बढ़ी चिंता
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव संग मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए। इस दौरान तीनों को बेहद गमगीन माहौल में देखा गया। वीडियो में आजाद पेट क्लिनिक से निकलते समय रोता हुआ दिख रहा है, जबकि आमिर उनके पालतू जानवर को पेट कैरियर में ले जा रहे हैं।पेट क्लिनिक से निकलते समय रोते नजर आए आजादसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान और किरण साफ को साफ तौर पर परेशान और दुखी देखा जा सकता है। आमिर पेट कैरियर (पालतू जानवर ले जाने वाला बॉक्स) को हाथों में उठाए हुए दिख रहे हैं। आमिर के पीछे, उनका बेटा आजाद अपनी टी-शर्ट से अपनी आंखों के आंसू पोंछता हुआ दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर पहले पेट के साथ कार में बैठते हैं और फिर आजाद बैठता है। आजाद के कार में बैठने के बाद, किरण भी उनके पीछे बैठ जाती हैं। फिलहाल परिवार ने यह नहीं बताया है कि पालतू जानवर बीमार था या उसकी मौत हो गई थी।वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने जताई चिंताआमिर खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस चिंता जता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा, 'शायद उनका पालतू जानवर बीमार है।' दूसरे ने कहा, 'इनका कोई पालतू जानवर होगा, शायद मामला गंभीर हो...।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'शायद कुत्ता मर गया।' एक और कमेंट था, 'हो सकता है किसी पालतू जानवर की मौत हो गई हो। दुखद।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।आमिर खान और किरण राव का रिश्ताआमिर और किरण की मुलाकात 2001 में फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी। किरण इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। आमिर खान का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक होने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2005 में किरण से शादी की। रीना से उनके दो बच्चे हैं - इरा खान और जुनैद खान। शादी के बाद, 2011 में सरोगेसी के जरिए आमिर और किरण के बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। किरण से तलाक के बाद आमिर ने हाल ही में गौरी से तीसरी शादी की।आमिर खान का वर्क फ्रंटआमिर खान का वर्क फ्रंट की बात करें तो, आमिर ने सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' को प्रोड्यूस किया है, जो इस शुक्रवार को रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत फीकी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)