इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट 5 फिल्में, 7.8 की IMDB रेटिंग कर देगी हैरान, फ्लॉप फिल्म भी शामिल

Aug 17, 2026 - 02:35
0 0
इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट 5 फिल्में, 7.8 की  IMDB रेटिंग कर देगी हैरान, फ्लॉप फिल्म भी शामिल

‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ…’ आज का सोशल मीडिया पर ये डायलॉग फिर से खूब वायरल हो रहा है। इमरान हाशमी को पसंद करने वाली ऑडियंस ने उन्हें उन फिल्मों में पसंद किया है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। करियर की शुरुआत में इमरान को फिल्म मर्डर वाली इमेज के लिए जाना जाता था। लेकिन समय के साथ एक्टर ने खुद को एक एक्टर के तौर पर साबित किया।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/emraan-hashmi-film-awarapan-2-ott-release-details-read-here-201786796238423.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=इमरान हाशमी>इमरान हाशमी की बेस्ट फिल्मों की बात की जाए तो बेशक बॉक्स ऑफिस पर सलमान-शाहरुख की तरफ धमाका नहीं किया, लेकिन उनकी परफॉरमेंस, गानों पर उमकी लिप्सिंग और यादगार गाने देने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इमरान के फिल्मी करियर को एक परफॉरमेंस या फिल्मों में नहीं समेटा जा सकता है। लेकिन ये वो 5 फिल्में हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया। IMDB रेटिंग भी शानदार है।हकसाल 2025 में आई फिल्म हक शाह बानो केस पर आधारित थी। इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में थीं। लेकिन इमरान के किरदार में छाप छोड़ दी थी। उनकी परफॉरमेंस को बेस्ट माना गया। इस फिल्म को IMDB पर सबसे ज्यादा 7.8 की रेटिंग मिली है।शंघाईसाल 2012 में आई फिल्म शंघाई का डायरेक्शन दिबाकर बैनर्जी ने किया था। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें इमरान हाशमी ने अपनी परफॉरमेंस से ऑडियंस को प्रभावित किया था। IMDb पर इस फिल्म को 7.4 की रेटिंग मिली हुई है।गैंगस्टरकंगना रनौत की डेब्यू फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी ने एक अंडरकवर पुलिस एजेंट आकाश का यादगार किरदार निभाया था। एक गैंगस्टर तक पहुंचने के लिए इमरान का किरदार सिमरन को झूठे प्यार में फंसाता है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। IMDB पर इस फिल्म को 7.2 की रेटिंग मिली हुई है।आवारापनसाल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में समय के साथ ये फिल्म उनके करियर की सबसे खास बन गई। इस <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/entertainment/bollywood/emraan-hashmi-this-flop-film-music-was-the-chartbuster-in-2004-sold-million-cassettes-201780243184872.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=फिल्म के गानों>फिल्म के गानों और कहानी ने गहरा प्रभाव छोड़ा था। आज 19 सालाब्द जब फिल्म का सीक्वल आवारापन 2 आया तो कमाई के रिकॉर्ड टूट गए। इस फिल्म को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है।जन्नतसाल 2008 में आई फिल्म जन्नत भी इमरान हशमी के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनकी और सोनल चौहान की जोड़ी को पसंद किया गया था। शानदार कहानी, परफॉरमेंस और यादगार गाने। इस फिल्म को IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User