आज नाग पंचमी पर बैंक बंद हैं या खुले? देखें 17 से 23 अगस्त तक की हॉलीडे लिस्ट
Is Bank Holiday Today: आज पूरे देश नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या नाग पंचमी को बैंकों में भी छुट्टी रहती है। आरबीआई की <a rel=nofollow href=https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=हॉलीडे>हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक बैंकों में अब अगली छुट्टी 19 अगस्त को है। यानी आज सोमवार 17 अगस्त को बैंक खुले हैं। आइए देखें इस हफ्ते कब और कहां बैंक बंद हैं...बता दें 16 अगस्त को रविवार होने के कारण सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पीएनबी सहित सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी साप्ताहिक छुट्टी रही।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच कुल एक क्षेत्रीय बैंक अवकाश है। इस सप्ताह बैंक मुख्य रूप से 4 से 5 दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।अगस्त 2026 में बैंक हॉलीडे लिस्ट19 अगस्त (बुधवार) - त्रिपुरा: महाराजा बीर विक्रम किशोर मणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।22 अगस्त (शनिवार) - चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद रहेंगे।23 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद रहेंगे।25 अगस्त (मंगलवार) - केरल और आंध्र प्रदेश: मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन), पहला ओणम उत्सव26 अगस्त (बुधवार) - कई राज्यों में बैंक अवकाशईद-ए-मिलाद, बारावफात और थिरुवोणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड शामिल हैं।28 अगस्त (शुक्रवार) - रक्षाबंधन: <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/ncr/up-roadways-offer-three-days-free-bus-travel-for-women-during-raksha-bandhan-festival-201786848448414.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=रक्षाबंधन>रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, · उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश में बैं बंद रहेंगे।30 अगस्त (रविवार) - साप्ताहिक अवकाश: सभी बैंक बंद रहेंगे।बैंक हॉलीडे पर भी क्या चालू रहता है?बैंक की छुट्टियों के दिन भी मोबाइल बैंकिंग चालू रहती है। आप किसी भी समय इस सुविधा का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन लेनदेन जारी रख सकते हैं। UPI सर्विसेज जैसे GPay, PhonePe, Paytm आदि चालू रहते हैं। नकदी की जरूरत हो तो ATM से कैश निकासी और बैलेंस चेक कर सकते हैं।बता दें किसी विशेष परिस्थिति को छोड़कर डिजिटल बैंकिंग चैनल 365 दिन, 24 घंटे काम करते हैं, इसलिए आपको किसी भी बैंक अवकाश पर ऑनलाइन लेनदेन में कोई रुकावट नहीं आती।नोट: यह जानकारी RBI के आधिकारिक बैंक हॉलीडे कैलेंडर पर आधारित है। किसी भी आपात स्थिति में अपने स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)