अमेरिकी सैनिक को मारने पर ₹2863515 रुपये, महिला को डबल; ईरान ने किया ऐलान
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। तनाव के बीच ईरान की ओर से एक बड़ा और बेहद विवादित ऐलान किया गया है। ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या उन्हें पकड़कर सौंपने वाले लोगों के लिए 30 हजार डॉलर यानी करीब 28,63,515 रुपये के इनाम की घोषणा की है। ईरान के सेना प्रमुख आमिर हतामी ने कहा कि अगर कोई ईरानी महिला किसी अमेरिकी सैनिक को मारती या पकड़ती है, तो उसे सामान्य इनाम से दोगुनी रकम दी जाएगी यानी 57 लाख से अधिक दिया जाएगा।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, आमिर हतामी ने कहा कि इस योजना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने वित्तीय मदद में हिस्सा लेने के लिए अनुरोध किया था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिकी सैनिकों को कब या कहां निशाना बनाया जा सकता है। हतामी ने कहा कि जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सेना के किसी सदस्य को मारता या पकड़कर सौंपता है, उसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना की ओर से 30 हजार डॉलर के बराबर इनाम दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई ईरानी महिला यह काम करती है, तो उसे दोगुना इनाम मिलेगा।अमेरिका और ईरान के बीच जारी है तनावअमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के साथ मिलकर तेहरान और ईरान के अन्य हिस्सों में हमले किए थे। युद्ध के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई, जिसके बाद ईरान ने इजरायल और पड़ोसी अरब देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।ईरान ने इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जिसके जरिए वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके चलते ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आया और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा।होर्मुज को लेकर दोनों आमने-सामनेलगभग 40 दिनों की लड़ाई के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता से अप्रैल में युद्धविराम हुआ। इसके बाद जून में शांति वार्ता के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया भी टूट गई। तब से ईरान और अमेरिका के बीच छिटपुट सैन्य झड़पें जारी हैं। संघर्ष मुख्य रूप से दक्षिणी ईरान और होर्मुज के आसपास केंद्रित रहा है। दूसरी ओर, यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों ने लाल सागर के समुद्री मार्ग को भी प्रभावित किया है, जिससे क्षेत्रीय संकट और बढ़ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)