अब्दुल की सिर्फ इतनी गलती थी... बंगाल में CJP वॉलंटियर के पिता की हमले में मौत

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
अब्दुल की सिर्फ इतनी गलती थी... बंगाल में CJP वॉलंटियर के पिता की हमले में मौत

कॉकरोच जनता पार्टी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में CJP वॉलंटियर शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब माफिक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सीजेपी ने बताया है कि अब्दुल सरकारी स्कूल ठीक करवाना चाहता था, जैसे ही वह वहां से अपने घर आया, भाजपा के 'गुंडे' घर आए और उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए उसके पिता पर भी हमला किया गया। इतना मारा गया कि उनकी मौत हो गई।सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि हम स्कूल ठीक करना चाह रहे हैं, लेकिन पूरे देश में भाजपा के गुंडे सिर्फ हिंसा फैला रहे है। अब्दुल की सिर्फ यह गलती थी कि वो अपने गांव का स्कूल ठीक कराना चाहता था। लेकिन भाजपा के गुंडों ने उसके पिताजी को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। कल मैं, सीजेपी के तमाम कार्यकर्ता बांकुरा जाएंगे।अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने। बंगाल के सभी कॉक्रोचेस से निवेदन है कि बांकुरा पहुंचें। हम भाजपा के गुंडो से डरने वाले नहीं है।बताया गया कि यह घटना बांकुरा जिले के करिसुंडा इलाके में तब हुई जब अब्दुल हफीज ने 13 अगस्त को अपने गांव के लोकल सरकारी स्कूल में देश भर में चल रहे स्कूल ठीक करो कैंपेन में हिस्सा लिया था ताकि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत का पता लगाया जा सके। सीजेपी ने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग उस शाम हफीज के घर में जबरदस्ती घुस आए।अब्दुल हफीज ने हॉस्पिटल से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि एक स्कूल टीचर ने पॉलिटिकल वर्कर्स को उसके सिविक इंस्पेक्शन के बारे में बताया था, जिसकी वजह से बाद में हमला हुआ। CJP ने कहा कि कथित हमलावरों ने अब्दुल हफीज से स्कूल की हालत दिखाने के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड करने की मांग की और दावा किया कि कहे कि उसने ऐसा बाहरी असर में आकर किया था।परिवार पर किया गया हिंसक हमलाबयान में कहा गया, जब हफीज ने बात मानने से मना कर दिया, तो उन लोगों ने कथित तौर पर उसके परिवार पर हिंसक हमला किया। हफीज की गर्दन में गंभीर चोट आई, जबकि उसके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी। सीजेपी ने कहा कि हमले के बाद हफीज ने अस्पताल से अपनी चोटों का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में सुरक्षा चिंताओं के कारण उसे कोलकाता भागना पड़ा। उसके पिता की बाद में 15 अगस्त को चोटों के कारण मौत हो गई।'हम अब्दुल के लिए बहुत परेशान'इस घटना पर रिएक्ट करते हुए, सीजेपी के चीफ प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, हम अब्दुल के लिए बहुत परेशान हैं। उसके पिता की मौत उन गुंडों के हाथों हुई है जो कथित तौर पर भाजपा से जुड़े हैं। उसका क्या जुर्म था? कि उसने अपने लोकल सरकारी स्कूल का सोशल ऑडिट करने का प्लान बनाया था। अब्दुल, पूरा सीजेपी परिवार तुम्हारे साथ है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक उन गुंडों को सजा नहीं मिल जाती। पश्चिम बंगाल पुलिस अपना काम तुरंत करो।''

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User