अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं 64 देश, FIFA की ओर से आया आधिकारिक बयान
FIFA World Cup 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। दो सेमीफाइनल, थर्ड प्लेस और फाइनल मुकाबला बाकी है। इस बार का टूर्नामेंट अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट था, क्योंकि इस बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। अभी तक 32 टीमें ही टूर्नामेंट खेलती आ रही थीं, लेकिन फीफा ने इसे और भी बड़ा करने के उद्देश्य से 16 टीमें और बढ़ाने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं, अब इस फुटबॉल विश्व कप को और भी विशाल बनाने पर विचार किया जा रहा है। 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट को 64 टीमों तक बढ़ाया जा सकता है, जो 2022 के मेगा इवेंट के मुकाबले दो गुनी टीमें होंगी।ESPN के मुताबिक, FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने कन्फर्म किया है कि वर्ल्ड फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी 2026 एडिशन के बाद मेंस FIFA वर्ल्ड कप को 64 टीमों तक बढ़ाने की संभावना पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि हर देश को फुटबॉल के सबसे बड़े स्टेज पर मुकाबला करने का सपना देखने का मौका मिलना चाहिए। यूएसए, कनाडा और मेक्सिको ने मिलकर 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है, जो कि सफल टूर्नामेंट भी रहा है। इस टूर्नामेंट के बाद टीमों को बढ़ाने पर चर्चा होगी।इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा- इन्फेंटिनोजब FIFA के प्रेसिडेंट से 64 टीमों के टूर्नामेंट की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्विस ब्रॉडकास्टर ब्लू स्पोर्ट से कहा, यह पक्का एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर इस वर्ल्ड कप के बाद संबंधित कमेटियों में विचार किया जाएगा और चर्चा की जाएगी। जब आप वर्ल्ड कप ऑर्गनाइज करते हैं, तो यह जरूरी है कि आप इसे पूरी दुनिया के लिए ऑर्गनाइज करें। यह सिर्फ यूरोप और साउथ अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। हर देश को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का सपना देखना चाहिए।पिछले साल शुरू हुई थी इस पर चर्चाअसल में 64 टीमों के वर्ल्ड कप की उम्मीद पहली बार मार्च 2025 में सामने आई थी, जब साउथ अमेरिकन कन्फेडरेशन CONMEBOL ने 2030 के टूर्नामेंट को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जो इस कॉम्पिटिशन की सौवीं सालगिरह होगी। उन्होंने आगे कहा, हम देख सकते हैं कि टीमों की क्वालिटी बहुत अच्छी है और यह दुनिया में हर जगह और बेहतर होती जा रही है। अगर आप छोटे देशों को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौका नहीं देते हैं, तो वे बेहतर होते रहने का इंसेंटिव भी खो देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)