हम हैं होर्मुज के रखवाले... खुला रहेगा स्ट्रेट, हर कार्गो को देना होगा 20% टैक्स; ट्रंप का बड़ा ऐलान

Jul 13, 2026 - 12:32
0 1
हम हैं होर्मुज के रखवाले... खुला रहेगा स्ट्रेट, हर कार्गो को देना होगा 20% टैक्स; ट्रंप का बड़ा ऐलान

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को विश्व को चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हॉर्मुज पर पूरा नियंत्रण ले लेगा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के एवज में वहां से गुजरने वाले सभी कार्गो पर 20 प्रतिशत की दर से शुल्क वसूलेगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ में फोन इंटरव्यू के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम स्ट्रेट को अपने कब्जे में रखेंगे, शायद इसे खुद चलाएंगे भी। हम इसके रखवाले बनेंगे। और हमें इसके लिए पूरा रीइंबर्समेंट मिलना चाहिए।ट्रंप ने और क्या कहा?ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हॉर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा। हम ईरानी नाकाबंदी को तोड़ रहे हैं और अमेरिकी नाकेबंदी फिर से लागू कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यहां से गुजरने वाले सभी कार्गो से 20 प्रतिशत की दर से रीइंबर्समेंट लिया जाएगा, ताकि इस अस्थिर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने का खर्च वसूला जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य देश बहुत अमीर हैं। वे हमारे साथ हैं। हमें मुफ्त में यह सेवा नहीं देनी चाहिए।ईरान के साथ बढ़ा तनावयह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच भारी गोलीबारी हो रही है। शनिवार को ईरान ने हॉर्मुज को फिर से बंद करने की घोषणा की थी और दावा किया था कि बिना अनुमति के कोई भी जहाज गुजर नहीं सकता। रविवार को तेहरान ने कहा कि रास्ता अभी भी बंद है और 'स्थिरता व शांति' बहाल होने के बाद ही परमिट जारी किए जाएंगे। दूसरी ओर ट्रंप ने साफ कहा कि हमारे साथ एक डील हुई थी, जो पक्की डील थी, लेकिन उन्होंने उसे तोड़ दिया। वे हमेशा ऐसा करते हैं। इन लोगों के साथ हमारी 10 डील्स हो चुकी हैं, इसलिए अब हम उन पर तगड़ा हमला करने वाले हैं।जारी है वार-पलटवारईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को बयान जारी कर चेतावनी दी कि होर्मुज में सामान्य शिपिंग ट्रैफिक फिर से शुरू करने का एकमात्र तरीका अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका लगातार दखल देता रहा तो ग्लोबल तेल और गैस क्षेत्र में और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। इस बीच, अमेरिका और ईरानी सेनाओं के बीच रविवार और सोमवार को मिसाइल व ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी रहा। तेहरान का दावा है कि उसने खाड़ी के पार अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए और होर्मुज को बंद रखा है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।यहां आपको बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया भर में तेल सप्लाई का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा ले जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण जल मार्ग है। ऐसे में अमेरिका और ईरान यहां पर एक बार फिर आमने-सामने आ जाते हैं तो एक बार तेलों की कीमत में आग लगनी तय है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में महंगाई को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User