शहजाद पूनावाला का इस्तीफा नहीं मान रही भाजपा, अब तो कारण भी बता दिया

Aug 17, 2026 - 02:32
0 0
शहजाद पूनावाला का इस्तीफा नहीं मान रही भाजपा, अब तो कारण भी बता दिया

शहजाद पूनावाला का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी ने अब तक स्वीकार नहीं किया है। अब उन्होंने एक बार फिर त्यागपत्र पार्टी के पास भेजा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसकी क्या वजह है। उन्होंने बताया है कि वह आर्थिक और व्यक्तिगत कारणों के चलते भाजपा की सदस्यता और प्रवक्ता पद को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं का धन्यवाद किया है।पूनावाला ने लिखा, 'कृपया दिनांक 30 जुलाई 2026 का पत्र, जिसमें आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता के बिना किसी शर्त के त्यागपत्र देने की पेशकश की थी, के संदर्भ में इस पत्र को पढ़ें। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।'क्या वजह बताईपूनावाला ने पत्र में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।' उन्होंने लिखा, 'जैसा की पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण, मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूंगा।'उन्होंने लिखा, 'मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं। एक बार फिर धन्यवाद।' भाजपा की तारीफपूनावाला ने लिखा, 'विनम्रता, प्रेम और धन्यवाद के भाव के साथ, मैंने फिर से भाजपा और आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और इसे स्वीकार करने की प्रार्थना की है।' उन्होंने कहा, 'किसी अन्य देश और किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी, जो एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और गैर वंशवादी बैकग्राउंड वाले व्यक्ति की है, कभी संभव ही नहीं होती।'उन्होंने लिखा, 'मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व दायित्व से विदा ले रहा हूं, जिन्हें मैं बहुत प्यार करता था।' पहले ही दे दिए थे संकेतयह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के संकेत देते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति से हटने का समय आ गया है। उन्होंने अपने कुछ इंटरव्यू के उन वीडियो को भी दोबारा शेयर किया था, जिनमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने से जुड़े बयान दिए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User