UGC NET Answer Key 2026, Direct Link: यूजीसी नेट 2026 आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

Aug 16, 2026 - 08:24
0 0
UGC NET Answer Key 2026, Direct Link: यूजीसी नेट 2026 आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

NTA UGC NET June 2026 Answer Key Download Link: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में प्रवेश की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बेहद अहम अपडेट है। एनटीए ने 16 अगस्त 2026 को यूजीसी नेट जून 2026 (UGC-NET June 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड कर दी है। गौरतलब है कि एनटीए ने इस परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के दौरान देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 87 विषयों के लिए किया था।<a rel=nofollow href=https://examinationservices.nic.in/ExamSys26Part2/Root/CandidateLogin.aspx?enc=Ei4cajBkK1gZSfgr53ImFV/yIzhTZHBze3wooSg9Djgija2T1vzGc16BomrI4u26 target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=UGC NET June 2026 Answer Key Direct Link>UGC NET June 2026 Answer Key Direct Link84 विषयों की जारी हुई आंसर-की, 3 विषयों पर बाद में आएगा निर्णयएनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 87 में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। शेष तीन विषयों — अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी में प्रश्न पत्रों की कमियों से जुड़ी प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। इस समिति की सिफारिशों के आधार पर इन 3 विषयों से संबंधित अलग सूचना बाद में जारी की जाएगी।गलत उत्तर पर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्तिNTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया है। यदि किसी परीक्षार्थी को लगता है कि NTA द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर अपनी चुनौती दे सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए NTA ने 16 से 18 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) समय दिया है। प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर-की में बदलाव किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।यूजीसी नेट आंसर-की कैसे डाउनलोड करेंआंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।2. होमपेज पर UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User