NMC का बड़ा अपडेट, FMGE परीक्षा से पहले खोला एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट पोर्टल
FMGE Eligibility Certificate: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने FMGE 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य छात्र 1 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से NMC के आधिकारिक पोर्टल application.nmc.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।30 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदनएनएमसी ने बताया है कि एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित होने वाली FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा में बैठना चाहते हैं, उनके पास यह एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना इस सर्टिफिकेट के छात्र स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे।क्यों जरूरी है FMGE एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट?भारतीय छात्रों के लिए विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE (स्क्रीनिंग टेस्ट) पास करना अनिवार्य होता है। लेकिन इस परीक्षा में बैठने से पहले छात्र के पास एनएमसी द्वारा जारी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट होना बेहद जरूरी है।यह सर्टिफिकेट इस बात की पुष्टि करता है कि छात्र ने भारत में नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा की सभी आवश्यक शर्तों और योग्यताओं को पूरा करने के बाद ही विदेशी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। बिना इस सर्टिफिकेट के छात्र भारत में लाइसेंसिंग परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।एनएमसी (NMC) की महत्वपूर्ण सलाह और दिशा-निर्देशछात्रों की सहूलियत और आवेदन खारिज होने से बचाने के लिए एनएमसी ने कुछ खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं-डॉक्यूमेंट का मिलान: फॉर्म भरते समय छात्र अपने नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट डिटेल्स और यूनिवर्सिटी की जानकारी को अपने ओरिजनल प्रमाणपत्रों से अच्छे से मिला लें।एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल: आवेदन में केवल वही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें जो एक्टिव हो, ताकि आयोग की तरफ से किसी भी तरह का सुधार या अलर्ट संदेश तुरंत मिल सके।गलतियों में तुरंत सुधार: यदि आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती या कमी पाई जाती है, तो उसे बिना समय गंवाए तुरंत पोर्टल पर जाकर ठीक करें, जिससे अंतिम समय में भीड़ से बचा जा सके।एनएमसी ने सभी पात्र छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि NBEMS द्वारा आने वाले महीनों में आयोजित की जाने वाली FMGE परीक्षा की तैयारी बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)