NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, AIR 80 वाला टॉपर
OJEE NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: ओडिशा के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) समिति ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नीट-यूजी (NEET-UG 2026) पास करने वाले राज्य के योग्य उम्मीदवारों की राज्य स्तरीय प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जारी कर दी है।राज्य के जिन विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब पीडीएफ फॉर्म में अपनी स्टेट रैंक, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी चेक कर सकते हैं।रैंक 80 अमन कुमार नायक बने स्टेट टॉपरOJEE द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, ओडिशा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। अमन कुमार नायक ऑल इंडिया रैंक (AIR) 80 हासिल कर वे ओडिशा राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्थान पर रहे। इसके बाद ऑल इंडिया रैंक 225 स्टेट में दूसरे स्थान पर हैं। तीसरा स्थान ऑल इंडिया रैंक 462 को मिला है। कुल 6217 छात्रों का नाम ओडिशा नीट यूजी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल है।OJEE Odisha NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026 Linkविभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ अंकNTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पात्रता कट-ऑफ स्कोर ये निर्धारित किए गए हैं:अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 213 से 715ओबीसी, एससी और एसटी (OBC, SC, ST): 40वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 177 से 212दिव्यांग अभ्यर्थी (UR/EWS-PwD): 45वां पर्सेंटाइल, कट-ऑफ स्कोर 194 से 212ओबीसी-दिव्यांग व एससी-दिव्यांग: कट-ऑफ स्कोर 177 से 193एसटी-दिव्यांग (ST-PwD): कट-ऑफ स्कोर 177 से 191काउंसलिंग शेड्यूल और महत्वपूर्ण तिथियांओजेईई समिति द्वारा जारी आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार:प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी तिथि: 13 अगस्त 2026आपत्ति/ग्रेविअंस दर्ज करने की समय सीमा: 14 अगस्त 2026 (सुबह 11:30 बजे तक)फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट: 14 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 14 अगस्त (रात 8:30 बजे) से 17 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 19 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बड़े सुधारकेंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस साल काउंसलिंग प्रक्रिया को छात्रों के लिए बेहद आसान और डिजिटल बना दिया है:सिंगल फिजिकल रिपोर्टिंग: अब बार-बार कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी, केवल अंतिम अलॉटेड कॉलेज में ही रिपोर्ट करना होगा।ऑनलाइन फ्लोट व अपग्रेडेशन: राउंड 3 तक सीट अपग्रेड करने या फ्लोट विकल्प चुनने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स व विड्रा: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा और सीट छोड़ने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।दिव्यांग (PwD) व NRI कोटा: दिव्यांग अभ्यर्थियों के मूल्यांकन केंद्र 16 से बढ़ाकर 61 कर दिए गए हैं और NRI कोटा का रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)