LPG, पेट्रोल और डीजल के रेट जारी, गैस के लिए 'संकटमोचक' बनेंगी 21 कंपनियां

Aug 17, 2026 - 02:35
0 1
LPG, पेट्रोल और डीजल के रेट जारी, गैस के लिए 'संकटमोचक' बनेंगी 21 कंपनियां

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट से भी अधिक महत्वपूर्ण कुछ बड़े अपडेट्स हैं, जो अगर आपसे मिस हो गए हैं तो आज जरूर जान लीजिए। होर्मुज स्ट्रेट बंद रहे या खुला, अब भारत में एलपीजी संकट नहीं हो पाएगा। देश में पहली बार LPG संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है। 21 कंपनियां मिलकर रोज 63,810 टन LPG बनाएंगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स भी अब कम हो गया है।आम उपभोक्ताओं के लिए इसका क्या मतलब?इस कदम का तत्काल मतलब यह नहीं है कि LPG सिलेंडर की कीमत कम होने वाली है। इसका मुख्य उद्देश्य सप्लाई की सुरक्षा है। यानी भविष्य में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कमी होती है या आयात प्रभावित होता है, तो सरकार के पास घरेलू उत्पादन बढ़ाने की एक पहले से तैयार व्यवस्था होगी।इससे LPG की उपलब्धता बनाए रखने और अचानक होने वाली सप्लाई कमी से उपभोक्ताओं को बचाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, घरेलू LPG की कीमत पर इसका सीधा असर कितना होगा, यह अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों, आयात लागत और सरकार की मूल्य नीति पर निर्भर करेगा।क्यों महत्वपूर्ण है यह फैसला?पश्चिम एशिया संकट ने भारत को यह दिखा दिया कि LPG जैसी रोजमर्रा की जरूरत वाली ऊर्जा के लिए आयात पर अत्यधिक निर्भरता जोखिम पैदा कर सकती है। सरकार का नया उत्पादन ढांचा इसी जोखिम को कम करने की कोशिश है। यानी सरकार अब सिर्फ LPG खरीदने और आयात करने की रणनीति पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि संकट के समय देश के भीतर ही उत्पादन बढ़ाने की क्षमता तैयार कर रही है। दिल्ली से रांची तक LPG के रेटअब आते हैं एलपीजी के आज के रेट पर। पूरे देश में कहीं भी एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली की बात करें तो 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वालो कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपये। रांची में घरेलू सिलेंडर 999.50 रुपये तो कमर्शियल 2922 रुपये। दिल्ली के मुकाबले रांची में घरेलू सिलेंडर 57.50 रुपये और कमर्शियल 184 रुपये महंगा है। हालांकि, आज देश में एलपीजी के सिलेंडर 1 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहा है। इस महीने के पहले दिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हुआ था।पेट्रोल-डीजल के आज के रेटरोजाना की तरह आज 17 अगस्त को भी सराकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट सुबह 6 बजे ही जारी कर दी हैं। आज दिल्ली से लेकर रांची तक या फिर यूं कहें पूरे देश में कहीं भी फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बिना एथेनॉल वाल XP100 प्रीमियम पेट्रोल का दाम आज दिल्ली में 167.35 रुपये है। जबकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये लीटर है। यहां डीजल का दाम 95.20 रुपये लीटर है और XP95 पेट्रोल का रेट 109.24 रुपये लीटर है।सभी शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट यहां चेक करें (Petrol Price, Diesel Price)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User