Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत
Hockey World Cup 2026 India Schedule: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है और खिताब की दावेदार भी टीम नजर आ रही है। टीम इंडिया को पूल डी में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, वेल्स और इंग्लैंड की टीम शामिल है। इन्हीं तीन टीमों से लीग फेज में भारत को भिड़ना है। ऐसे में जान लीजिए कि भारत के समय के अनुसार टीम इंडिया का शेड्यूल इस टूर्नामेंट में कैसा है और किस समय भारतीय टीम अपने मैच खेलने उतरेगी।इंडियन मेंस हॉकी टीम अपने हॉकी विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत शनिवार 15 अगस्त को करेगी। देश की आजादी वाले दिन को भारतीय टीम ऐतिहासिक बनाकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना पसंद करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला वेल्स के खिलाफ है, जो शाम को साढ़े 4 बजे से शुरू होगा। हालांकि, लोकल टाइम उस समय दोपहर के 1 बजे का होगा। टूर्नामेंट नीदरलैंड में हो रहा है, जहां के टाइम के हिसाब से भारत साढ़े 3 घंटे आगे है। यही कारण है कि मैच साढ़े 4 बजे शुरू होगा।भारत और पाकिस्तान के बीच भी होगा मैचटीम इंडिया का अगला मैच एक दिन के ब्रेक के बाद इंग्लैंड से है, जो 17 अगस्त को खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टाइम थोड़ा अलग है। पहला मैच भारत साढ़े 4 बजे से खेलेगा, लेकिन दूसरा मैच भारत को साढ़े 6 बजे से खेलना है। वहीं, तीसरा मैच भारत की हॉकी टीम को पाकिस्तान से खेलना है, जो 19 अगस्त को आयोजित होगा। इस मैच की टाइमिंग भी इंडिया टाइम के अनुसार शाम को साढ़े 6 बजे की है। भारतीय टीम ग्रुप फेज यानी अपने पूल डी के मैचों को एम्स्टर्डम के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी।Hockey World Cup 2026 India Schedule15 अगस्त को इंडिया वर्सेस वेल्स हॉकी मैच - शाम साढ़े 4 बजे से17 अगस्त को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हॉकी मैच - शाम साढ़े 6 बजे से19 अगस्त को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी मैच - शाम साढ़े 6 बजे सेभारतीय हॉकी टीम के सभी लीग फेज के मैच एम्स्टर्डम के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे।इसके बाद एक और पुल चार-टार टीमों का फिर से बनाया जाएगा, जहां टीम इंडिया को अपने ग्रुप की अन्य दो टीमों से खेलना है, जबकि जिसके खिलाफ भारतीय टीम पहले खेल चुकी है, उससे भारत को नहीं खेलना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)