CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट आने पर कैसे चेक करें नतीजे, यहां जानिए सबसे आसान स्टेप

Jul 13, 2026 - 11:19
0 2
CBSE 10th Second Board Result 2026 Live: रिजल्ट आने पर कैसे चेक करें नतीजे, यहां जानिए सबसे आसान स्टेप

CBSE 10th Second Board Result 2026 : अगर आपने इस साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लिया है, तो आपके रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सीबीएसई जल्द ही 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 के नतीजे जारी कर सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रिजल्ट कब घोषित होगा?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट से जुड़ी अंतिम प्रक्रियाएं चल रही हैं। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक नतीजे जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें।सीबीएसई कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित किए गए थे। परीक्षाएं ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में हुई थीं। अब परीक्षा में शामिल छात्र अपने परिणाम और मार्कशीट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in और बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 10वीं के दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User