शेयर बाजार इस हफ्ते कैसा करेगा प्रदर्शन? FPI की वापसी का दिखेगा असर!
Stock performance outlook: बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किए जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा।FPI की घरेलू बाजार में वापसी (FPI investment this week)एफपीआई) ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,691 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 16,621 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट और हाइब्रिड में वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा।बीता सप्ताह कैसा रहा था? (Share bazar updates)पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक सोमवार को छोड़कर अन्य चार दिन लाल निशान में बंद हुआ। सप्ताह के दौरान यह 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर शुक्रवार को 24,366 अंक पर रहा। बता दें, निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत उतर गया।किन कंपनियों का कैसा रहा है प्रदर्शनसेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट रही। टीसीएस का शेयर 3.86 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी में 2.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.70, भारतीय स्टेट बैंक में 2.56, टाटा स्टील में 2.45, पावरग्रिड में 1.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.78, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.77 और एक्सिस बैंक में 1.66 प्रतिशत की गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.32 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.24, एनटीपीसी का 1.16 और टेक महिंद्रा का 0.92 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।टाइटन में 2.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बीईएल का शेयर 2.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 1.68 और बजाज फिनसर्व का 1.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक में भी तेजी रही।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)