भारत को पड़ोसी को पाकिस्तान पर भरोसा ज्यादा, दूसरे मुल्क क्या सोचते हैं
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के लोग पाकिस्तान के बारे में ज्यादा अच्छी राय रखते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। खास बात है कि इसी सर्वे में यह भी पता चला है कि बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के लोग एक-दूसरे को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। वहीं, जवाब देने वाले अधिकांश भारतीय रूस को अपना सबसे बड़ा सहयोगी मानते हैं।अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च की ओर से सर्वे किया गया था। दक्षिण एशिया के चार देशों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के वयस्कों के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में अलग-अलग देशों में अलग-अलग रुझान सामने आए। श्रीलंका में बहुमत में यानी 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के पक्ष में राय रखी है। इसके मुकाबले 42 प्रतिशत बांग्लादेशियों और केवल सात प्रतिशत पाकिस्तानियों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की।बांग्लादेश पर भारतीयों की रायखास बात है कि सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 25 फीसदी भारतीय ऐसे हैं, जो बांग्लादेश के प्रति सकारात्मक राय रखते हैं। बीते 2 सालों में इन आंकड़ों में दोनों मुल्कों की तरफ से ही गिरावट देखी गई है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में बांग्लादेश में 57 प्रतिशत लोग भारत के प्रति अच्छी राय रखते थे। जबकि, भारत में यह आंकड़ा 35 फीसदी पर था।श्रीलंका ने की भारत के पक्ष में बातश्रीलंका में बहुमत में यानी 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के पक्ष में राय रखी है। इसके मुकाबले केवल 7 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की। श्रीलंका के 63 प्रतिशत लोगों ने भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने भारत को अपना सबसे बड़ा खतरा बताया। अमेरिकी मानते हैं भारत का प्रभाव बढ़ासर्वेक्षण में शामिल 54 प्रतिशत से अधिक अमेरिकियों का मानना है कि हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव लगभग पहले जैसा ही बना हुआ है। वहीं 30 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, जबकि 13 प्रतिशत ने कहा कि भारत का वैश्विक प्रभाव कम हो रहा है। सर्वेक्षण में शामिल 50 प्रतिशत डेमोक्रेट और डेमोक्रेट समर्थकों ने भारत के पक्ष में रुख दिखाया। इसके मुकाबले 42 प्रतिशत रिपब्लिकन और रिपब्लिकन समर्थकों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की। रूस पर क्या सोचते हैं भारतीयभारत में करीब 36 प्रतिशत लोगों ने रूस को अपना सबसे प्रमुख सहयोगी बताया और जबकि 16 प्रतिशत ने अमेरिका को अपना प्रमुख सहयोगी माना। करीब एक-तिहाई भारतीयों ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)