पार्टी में खाया ज्यादा चिकन, तो दोस्त ने उतारा मौत के घाट!

Aug 31, 2026 - 12:53
0 0
पार्टी में खाया ज्यादा चिकन, तो दोस्त ने उतारा मौत के घाट!

कर्नाटक के बेलगावी जिले में पार्टी के दौरान चिकन के पीस को लेकर हुआ मामूली विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया। मूड़लगी तालुक के हुनास्याल पीजी गांव में उत्तर प्रदेश के एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।क्या है पूरा मामला?मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, कबीरगंज के रहने वाले सीताराम के रूप में हुई है। वह अपने ही गांव के साथी अरुण कुमार के साथ मूड़लगी स्थित 'प्रिया स्टील कंपनी' में काम करता था।दोनों दोस्त एक साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान थाली में रखे चिकन के पीस को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इस बात पर छिड़ी कि एक ने दूसरे से ज्यादा चिकन प खा लिए थे।मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर अरुण कुमार ने चाकू निकाला और सीताराम के सीने में घोंप दिया।वारदात को हादसे में बदलने की कोशिशहत्या के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।आरोपी अरुण कुमार घायल सीताराम को तुरंत गोकक (Gokak) सरकारी अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों और अधिकारियों को बताया कि सीताराम इमारत से नीचे गिर गया है ताकि यह एक हादसा लगे।सीताराम के सीने पर जख्म के निशान देखकर डॉक्टरों और पुलिस को उसकी थ्योरी पर शक हुआ।हिरासत में आते ही उगला सचसूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और अरुण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने चिकन के विवाद में सीताराम की छाती में चाकू मारने की बात कबूल कर ली।इलाज के दौरान सीताराम ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (Section 103 BNS / IPC 302) का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User