गलत भाषा बोलने पर हो रही ट्रोलिंग पर सुनीता आहूजा बोलीं- कोई उंगली करेगा तो आप क्या...

Jul 14, 2026 - 12:33
0 0
गलत भाषा बोलने पर हो रही ट्रोलिंग पर सुनीता आहूजा बोलीं- कोई उंगली करेगा तो आप क्या...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से शो लॉक अप 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो में उन्होंने काफी शॉकिंग खुलासे किए थे और अब वह शो से बाहर हो गई हैं तो इस दौरान वह खुलकर अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बात कर रही हैं। सुनीता कई बार गाली देती हैं तो अब सुनीता ने इस पर अपनी बात रखी है।कोई उकसाएगा तो ऐसा ही करूंगीएएनआई से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। उनका कहना है कि अगर कोई उन्हें उकसाएगा तो वह ऐसा ही करेंगी।अगर आपको कोई उंगली करेगा तो…सुनीता ने कहा, ‘मुझे एक बात बताइए, अगर आपको कोई आके गाली देता तो आप क्या बोलोगे, भैया आपने एक गाली दी मुझे, मैं भी आपको गाली देता हूं, आप दो और दे दो? इतनी तो बेवकूफ नहीं हूं ना मैं। अगर आपको कोई उंगली करेगा तो आप क्या बोलेंगे, भैया और कर लो? नहीं ना, बिल्कुल।’महिलाओं को सप चुपचाप नहीं सुनना चाहिएसुनीता का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि महिलाओं को चुपचाप सब सहना चाहिए। उनके मुताबिक अपने लिए खड़े होना सबसे जरूरी और यही वह बाकी महिलाओं को भी बोलती हैं।मैं उन महिलाओं से नहीं जो चीजें बर्दाश्त करूंसुनीता ने आगे कहा, ‘मैं वो औरतों में से नहीं हूं कि सब चीज बर्दाश्त करके बैठी रहूं। मैं इसलिए सब औरतों को यही बोलती हूं कि भैया अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। क्या गलत बोलती हूं? और कौनसी औरत गाली नहीं देती है, आप मुझे ये बताओ?’बता दें कि लॉक अप 2 शो 27 जून से शुरू हुआ है नेटफ्लिक्स में। सुनीता शो में काफी चर्चा में थीं, लेकिन सेहत के चक्कर में उनका शो में सफर कम हुआ।गोविंदा पहुंचे थे सुनीता के लिए लॉक अप 2 मेंगोविंदा भी शो में आए थे सुनीता को सपोर्ट करने के लिए। फराह खान जब उनसे उनके गोली लगने वाले मामले को लेकर मजाक करती हैं तो फिर गोविंदा, सुनीता को लेकर बोलते हैं कि मैं जेब में गोली ही लेकर आया हूं, बोलती रहती है न मुझे सीने में गोली मारती तो ये ले मार ले आज।गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म रूपा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए एक्टर 7 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म को गोविंदा प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User