कौन होते हैं 'दिमागी नक्सल'? केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताई परिभाषा, बोले- विपक्षी नहीं बल्कि..

Aug 16, 2026 - 08:23
0 0
कौन होते हैं 'दिमागी नक्सल'? केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताई परिभाषा, बोले- विपक्षी नहीं बल्कि..

Who are Dimagi Naxals Kiren Rijiju explains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के लोगों को 'दिमागी नक्सल' लोगों से सावधान किया था। इसके बाद विपक्षी पार्टियां लगातार पीएम और सत्ता पक्ष पर 'दिमागी नक्सली' शब्द को लेकर हमलावर हो रही हैं। अब इस मामले पर सरकार की सफाई आई है। संसदीय कार्यों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं को 'दिमागी नक्सल' नहीं कहा है। इसके बाद रिजिजू ने कुछ कारणों का जिक्र किया और कहा कि जो लोग इन मुद्दों को सपोर्ट करते हैं। सरकार उन्हें दिमागी नक्सल मानती है।सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के तमाम नेताओं को जवाब दिया। जो पीएम मोदी की दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी के बाद इस पर तंज कर रहे थे। किरेन रिजिजू ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा है। उन्होंने केवल उन लोगों को नक्सली कहा है , जो इन कामों का समर्थन करते हैं।1. वह लोग जो माओवाद का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को नहीं मानते।2. वह लोग जो अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं और धारा 370 का समर्थन करते हैं।3. वह लोग जो 'चिकन नेक' को काटकर पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत से अलग करना चाहते हैं।बकौल, रिजिजू सरकार इन लोगों को दिमागी नक्सल मानती है।क्या कहा था पीएम मोदी ने?स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर अपना संबोधन देते हुए देश के लोगों को दिमागी नक्सल से सावधान रहने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि देश 'हथियारी नक्सलों' को जंगलों में खत्म करने में सफल रहा है, लेकिन उसके वैचारिक समर्थक हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने के अवसर तलाश रहे हैं।पीएम ने जोर देकर कहा कि देशवासियों को दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग व्यवस्था में अपनी पैठ बनाकर नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। पीएम मोदी ने ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हें अलग-थलग करने का आग्रह किया था।विपक्ष हुआ हमलावरपीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद विपक्षी पार्टियों ने इस बात को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार पहले विपक्षी नेताओं को अर्बन नक्सल कहती थी अब दिमागी नक्सल कह रही है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्हें दिमागी नक्सल होने पर गर्व है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User