कांग्रेस ने जाति गणना पर नया मोर्चा खोला, यूपी में महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Aug 31, 2026 - 12:52
0 0
कांग्रेस ने जाति गणना पर नया मोर्चा खोला, यूपी में महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Top News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली पर आपत्ति जताई है और इसे रद्द कर व्यापक चर्चा के बाद नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग की है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना को मंजूरी देते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...कांग्रेस ने अब जाति गणना पर खोला नया मोर्चाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना की प्रश्नावली पर आपत्ति जताई है। दोनों नेताओं ने आग्रह किया है कि मौजूदा प्रश्नावली को रद्द कर राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम जनता से व्यापक चर्चा के बाद नई प्रश्नावली तैयार की जाए। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि जनगणना का वर्तमान स्वरूप स्वीकार्य नहीं है। जातियों और समुदायों की सही संख्या तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन तभी संभव है, जब जाति की पहचान दर्ज करने की प्रक्रिया स्पष्ट और पारदर्शी हो। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/mallikarjun-kharge-rahul-gandhi-urge-pm-modi-to-scrap-caste-census-questionnaire-seek-fresh-exercise-include-obc-column-201787659039720.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...रक्षाबंधन पर एक करोड़ महिलाओं को यूपी में तोहफाउत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। उम्र का आकलन आधार कार्ड के आधार पर किया जाएगा। बुधवार को आईजीपी परिसर में आयोजित कार्यक्रम से इस सेवा की शुरुआत होगी, जबकि जिलों में प्रभारी मंत्री इसकी शुरुआत करेंगे। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/up-women-receive-a-major-gift-on-raksha-bandhan-yogi-cabinet-meeting-24-decisions-201787661105759.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...किसी से भी हो जंग, कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलेंरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक अहम फैसला लेते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय रक्षा उद्योग से जुड़ी कंपनियों को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। इससे देश में ही इनका उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा और मिसाइलों की कमी दूर होगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कदम रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पहले ये तकनीकें मुख्य रूप से सरकारी संस्थानों तक सीमित थीं, लेकिन अब निजी कंपनियां भी मिसाइलों का निर्माण कर सकेंगी। यह फैसला आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करेगा और रक्षा निर्यात को बढ़ावा देगा। साथ ही यह पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के लिए स्पष्ट संदेश है कि युद्ध की स्थिति में भारत की मिसाइलें कभी कम नहीं पड़ेंगी।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/national/rajnath-singh-clears-transfer-of-drdo-missile-tech-to-indian-defence-firms-amid-regional-security-concerns-201787652554786.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...> पढ़ें पूरी खबर...रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ सस्ता25 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। कल की तेजी के बाद बुलियन मार्केट में ब्रेक लगा। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 1,49,220 रुपये पर आ गया। सोने में मात्र 52 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। कल सोने का भाव 1.63 लाख रुपये के आसपास बंद हुआ था। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/personal-finance/gold-rate-25-august-2026-sona-hua-sasta-before-rakshabandhan-delhi-up-bihar-jaipur-gold-rate-201787656875067.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतराभारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में है। आखिरी सत्र में बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त हो गया। भारत की पहली पारी 503/9 पर समाप्त हुई, जिसके जवाब में श्रीलंका की हालत खस्ता है। मेजबान टीम ने 83.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन से बचने के लिए उसे अभी 38 रनों की जरूरत है। सोनल दिनुशा 85 और लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। दिनुशा ने 137 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/ind-vs-sl-day-3-live-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-live-scorecard-update-colombo-match-commentary-manav-suthar-201787629508036.html data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=पढ़ें पूरी खबर...>पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User