ईरान का हो चुका है अंत...गोलीबारी के बाद बोले ट्रंप- देंगे मुंहतोड़ जवाब; बढ़ा युद्ध का खतरा

Aug 31, 2026 - 12:53
0 0
ईरान का हो चुका है अंत...गोलीबारी के बाद बोले ट्रंप- देंगे मुंहतोड़ जवाब; बढ़ा युद्ध का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'विफल राष्ट्र' करार दिया है और प्रदर्शनकारियों से निपटने के तरीके को लेकर तेहरान के नेतृत्व को जवाबदेह ठहराया है। यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने में पहली बार हुई गोलीबारी के बाद आया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान आधिकारिक तौर पर एक विफल राष्ट्र है और बड़े अक्षरों में जोड़ा कि यह मर चुका है! उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास न नौसेना है, न वायुसेना और न ही मजबूत मुद्रा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश अपने सैनिकों और पुलिस को वेतन तक नहीं दे रहा है।ईरान पर गंभीर आरोपट्रंप ने कहा कि ईरान में महंगाई 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को 'पूरी तरह अव्यवस्थित' बताया और कहा कि वह देश का सही प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहा। प्रदर्शनकारियों को जान से मारने की मंशा का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि एक लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप के अनुसार, इसके जिम्मेदार लोगों पर 'मानवता के खिलाफ युद्ध अपराधों' के आरोप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने अमेरिका से आने वाली 'फर्जी खबरों' की भी आलोचना की और ईरान पर 'बकवास करने में माहिर' होने का आरोप लगाया। बता दें कि यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।तो देंगे करारा जवाबफॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रात भर में अमेरिकी सेना पर हमला हुआ तो अमेरिका करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम उन पर करारा प्रहार करेंगे। यह चेतावनी अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच एक महीने में पहली बार हुई गोलीबारी के बाद जारी की गई। अमेरिकी सेना ने ईरान के दो रॉकेट लॉन्चर नष्ट कर दिए, जबकि ईरान ने सोमवार को जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागकर जवाब दिया।अमेरिकी हमला और ईरानी जवाबअमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी सेना ने रविवार को उन ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया जो होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रहे थे। रणनीतिक जलमार्ग के आसपास तनाव बना हुआ है। हमले से परिचित एक सूत्र के मुताबिक ईरान की सभी मिसाइलों को रोक लिया गया। अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी मिसाइल लॉन्चरों के खिलाफ कार्रवाई और जॉर्डन को निशाना बनाकर ईरान द्वारा किए गए जवाबी मिसाइल हमलों के बाद गोलीबारी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User