इस हफ्ते खुल रहे हैं 8 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 6 बड़े नाम
IPO News: आईपीओ बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। इस सप्ताह 8 कंपनियां आरंभिक आईपीओ के जरिए सामूहिक रूप से करीब ₹5,650 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट भी शामिल हैं। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ 17 अगस्त को खुलेंगे। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ₹2,600 करोड़ का आईपीओ ला रही है, जिसका प्राइस बैंड ₹57 से ₹60 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं, ललिता ज्वेलरी मार्ट ने अपने ₹1,700 करोड़ के आईपीओ के लिए ₹190 से ₹201 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसमें ₹1,200 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें ₹500 करोड़ तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।और कौन सी कंपनियां ला रही हैं आईपीओ (IPO this week)इसके बाद 18 अगस्त को शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के आईपीओ खुलेंगे। शंकेश ज्वेलर्स का इश्यू ₹367 करोड़ का है और इसका मूल्य दायरा ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है। सनशाइन पिक्चर्स ₹282 करोड़ जुटाएगी और इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹342 से ₹360 तय किया गया है।बाद में 19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का ₹550 करोड़ का आईपीओ खुलेगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है। आईपीओ में ₹450 करोड़ तक के नए शेयर और ₹100 करोड़ तक की बिक्री पेशकश शामिल है। शेयर का मूल्य दायरा ₹152 से ₹160 प्रति शेयर रखा गया है। 20 अगस्त को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ खुलेगा। कंपनी ₹95 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इसमें शामिल होगी।SME सेगमेंट की कंपनियों का भी आ रहा आईपीओ (SME IPO)इस हफ्ते दो एसएमई सेगमेंट के आईपीओ भी खुल रहे हैं। यह आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा। निवेशकों के पास 21 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। Mopshop Distribution IPO का प्राइस बैंड 138 रुपये है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।Dhanwel Hybrid Seeds IPO निवेशकों के लिए 19 अगस्त से 21 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस आईपीओ का साइज 26.73 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)