महिला सशक्तिकरण का मिशाल बना चौरसिया दिवस
बेतिया में क्षेत्रीय चौरसिया कल्याण परिषद के तत्वावधान में 'चौरसिया दिवस' और 'नाग पंचमी' का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर चौरसिया महिला समाख्या की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण चौरसिया समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया स्मिता चौरसिया शामिल रही।नारी शक्ति का मिशाल बनी स्मिता चौरसिया ने समाज के संगठन और जागरूकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और नाग पंचमी के पावन अवसर पर भगवान शिव व नाग देवता के पूजन के साथ हुआ। पान की खेती और परंपरागत धरोहर को सहेजने के संकल्प के साथ चौरसिया दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।समारोह का नेतृत्व चौरसिया महिला समाख्या द्वारा किया गया, जिसने समाज में महिलाओं की सक्रिय और अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह में 'चौरसिया एकता ज़िंदाबाद' के नारों के साथ समाज को संगठित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया। महिला समाख्या की अध्यक्ष
गुड़िया कुमारी ने समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की।प्रवक्ता
प्रीति चौरसिया ने मंच से समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।सचिव पुनिता कुमारी ने सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
कोषाध्यक्ष बबीता कुमारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन में सहयोग दिया।मौके पर अतिथियों व समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया और पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व संजय चौरसिया, नागेश्वर चौरसिया, श्री कांत चौरसिया,अमला चौरसिया एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे,
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
3
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)